23 जुलाई 2014 - 05:14
बग़दाद में बम धमाके में 23 की मौत

इराक़ की राजधानी बग़दाद में होने वाले कर बम विस्फोट में कम से कम 23 लोग मारे गए हैं।

इराक़ की राजधानी बग़दाद में होने वाले कर बम विस्फोट में कम से कम 23 लोग मारे गए हैं।
इराक़ के पुलिस सूत्रों का कहना है कि मंगलवार की शाम बग़दाद में एक चेक पोस्ट पर होने वाले कार बम विस्फोट में कम से कम 23 लोग मारे गए और 40 से अधिक घायल हो गए है। इन सूत्रों के अनुसार घायलों में 8 पुलिसकर्मी भी सम्मिलित हैं। इराक़ की पुलिस का कहना है कि यह कार बम विस्फोट, बग़दाद से काज़मैन जाने वाले मार्ग पर हुआ।
उल्लेखनीय है कि यह बग़दाद में यह घटना एसी स्थिति में हुई है कि जब आतंकवादी गुट आईएसआईएल ने 10 जून से इराक़ के मूसिल नगर पर नियंत्रण बनाकर इस देश को अधिक संकट में डाल दिया है।